*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।चोपन थाना के पटवध अमिला धाम रोड धैकार बस्ती के आगे सोनपम्प मुख्य नहर पुलिया के समीप रविवार दो बजे के लगभग नवयुवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। शव की शिनाख्त गुड्डू 25 वर्ष पुत्र संतलाल धैकार निवासी पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र जो शनिवार से ही घर से लापता था। जिसकी तलाश परिजनों ने नात रिस्तेदार, पास पड़ोस इत्यादि जगहों पर खोजते रहे लेकिन कही पता नहीं चला। रविवार को उसके घर से महज कुछ दूरी पर सोनपम्प मुख्य नहर पुलिया के निचे नवयुवक का शव परिजनों द्वारा देखे जाने पर परिजन के घर में कोहराम मच गया। जिसकी जानकारी चोपन पुलिस को मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

