प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला मे 166 अभ्यर्थीयों का हुआ चयन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। राजकीय आई. टी. आई. स्कूल दुद्धी मे आज शनिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चला जिसमे बड़ी संख्या मे युवाओं ने भाग लिया। मेले मे हिण्डालकों इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनूकूट, सनब्राइट मैनपावर सॉल्यूशन प्रा. लि., एपीएल अपोलो ट्यूब्स लि. तथा सुजुकी प्रा. लि. जैसी नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मार्गदर्शन किया। कुल 318 अभ्यर्थियों में से प्रथम चरण में 166 युवा चयनित हुए।
हिण्डालकों इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनूकूट में 55 ,सनब्राइट मैनपावर सॉल्यूशन प्रा. लि.में 25,एपीएल अपोलो ट्यूब्स लि. में 35 ,और सुजुकी प्रा. लि. में 51 अभ्यर्थियों का चयन किया गया ।
इस अवसर पर नोडल प्राचार्य रविन्द्र पटेल, प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद प्रजापति वेल्डर संजय श्रीवास्तव, अप्रेंटिस प्रभारी विनोद कुमार यादव समेत आईटीआई के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। चयनित अभ्यर्थियों मे खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार के साथ बेहतर भविष्य की राह दिखाते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment