ईसीआरकेयू ने मण्डल रेल प्रबन्धक धनबाद का किया स्वागत।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र -धनबाद मण्डल रेल प्रबन्धक अखिलेश मिश्रा के चोपन क्षेत्र में पहले आगमन पर ईसीआरकेयू चोपन शाखा – 1 के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका एवं उनकी पत्नी का बुके देकर सम्मानित किए । साथ ही साथ सलखन स्थित जीवाश्म पार्क का भ्रमण करवाया गया। इस बीच ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के सचिव उमेश कुमार सिंह ने मण्डल रेल प्रबन्धक एवं उनकी पत्नी को जीवाश्म पार्क और कैमूर पर्वत का बुकलेट एवं साथ में भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । इसके साथ ही, लिखित ज्ञापन देकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसे दूर करने का आग्रह किया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया ।
इस दरम्यान उमेश कुमार सिंह के साथ राकेश कुमार चौरसिया, सूरज कुमार, क्रांति कुमार, कपिल कुमार, चंद्रप्रकाश गुप्ता , संजीव कुमार साथ ईसीआरकेयू के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment