चोरों का आतंक दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात चोरी,

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,,करमा/सोनभद्र चोरों का आतंक दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात चोरी, करमा थाना क्षेत्र के जुड़वरिया गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है स्वर्गीय लेखपाल जटाशंकर सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह के घर से चोर करीब 10 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए चोरों ने रात में घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया उन्होंने अलमारी बक्सा और बैग़ के लाकर तोड़कर सारे गहने चुरा लिए हैरानी की बात यह है कि विनोद सिंह बगल के कमरे में सो रहे थे लेकिन उन्हें कोई आवाज नहीं सुनाई दी सुबह जब नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला मिला अंदर का सामान बिखरा हुआ था और ताले टूटे हुए थे चोरी हुए गहनों में विनोद की दिवंगत पत्नी वर्तमान पत्नी और उनकी मां के गहने शामिल थे उनकी मां के अनुसार चैन ,अंगूठियां ,मंगलसूत्र, हार और मांग टीका समेत कई अन्य आभूषण थे यह इलाके में एक महीने के अंदर दूसरी बड़ी चोरी है इससे पहले बिमला देवी इंटर कॉलेज गैदरी में भी चोरी हुई थी स्थानीय लोगों का कहना है कि करमां पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल रही है जिससे अपराधियों के होसले बढ़ते जा रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर पहुंचकर मौके पर जांच की तथा करमा थाना पर लिखित सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक जयशंकर यादव मौके की स्थिति देखते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment