*मोबाइल गुमशुदगी पर सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही: CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 03 मोबाइल बरामद, मोबाइल स्वामियों को किए गए सुपुर्द-*

---Advertisement---

 

सोनभद्र *मोबाइल गुमशुदगी पर सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही: CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 03 मोबाइल बरामद, मोबाइल स्वामियों को किए गए सुपुर्द-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में, थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे तथा उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आज दिनांक 27.08.2025 को कुल 03 मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर, उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन की बरामदगी से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। पीड़ित व्यक्तियों ने मोबाइल फोन वापस मिलने पर पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल स्वामियों का विवरण इस प्रकार है:
1- प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र श्री विनोद कुमार गुप्ता निवासी म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2- जवाहर लाल पुत्र श्री रामलाल निवासी करहिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3- विश्वनाथ पुत्र श्री कोदू निवासी घिवही, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2.का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3.का0 प्रेमप्रकाश थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस आम जनता से यह अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment