*पलाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, घंटो केबिन मे दबा रहा खलासी, स्थानीय लोगो के कड़ी मकश्द के बाद निकाल कर भेजा गया चिकित्सालय।*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे ट्रक पलटने का दौर जारी है इसी क्रम मे बुधवार की सायं वाराणसी से पलाई लाद कर उतर रही ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पलट गयी।हस हादसे मे चालक बाल-बाल बच गया किंतु खलासी केबिन मे घंटो फंसकर तड़पता रहा स्थानिय लोगो के कडी मकश्द के बाद बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। ट्रक चालक श्रवण कुमार पुत्र बैजनाथ उम्र56 बर्ष,निवासी पिरखापुर जनपद भदोही ने बताया की वह 300 पीस पलाई लोड कर वह वाराणसी से शक्तिनगर एनटीपीसी जा रहा अचानक ब्रेड लगाना बंद हो गया धुमावदार घाटी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट इस हादसे मे खलासी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। हादसे की सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई मे जुट गये है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment