*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग स्थित पटवध में मंगलवार सुबह 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ओबरा राम मंदिर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी अपने परिचित को रॉबर्ट्सगंज छोड़ने जा रहे थे। पटवध के पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक के फिसलने से वीरेंद्र सड़क पर गिर गए। उनका सर डिवाइडर से टकरा गया। दुःखद घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि घायल को तुरंत चोपन हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टर आकाश ने बताया कि वीरेंद्र को 6 बजे सुबह लाया गया था, जिनको ब्रॉड डेथ के रूप में देखा गया है। सर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। घटना में अन्य घायल के कंधे में चोट आई है, जिसका प्राथमिक इलाज़ किया गया। पुलिस ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

