संड़क दुर्घटना में युवक की असामायिक मृत्यु से मचा कोहराम

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र – थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर सलखन के समीप मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसको तत्काल चोपन सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया| सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया| प्राप्त जानकारी के मुताबिक विरेन्द्र तिवारी उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र श्यामलाल तिवारी निवासी राममंदिर कालोनी ओबरा अपने किसी परिचित को ट्रेन पकड़ाने चोपन रेलवे स्टेशन आया था किन्तु जैसे ही वह स्टेशन पहुंचा ट्रेन खुल गई जिसके बाद उसको ट्रेन पकड़ाने के लिए रावट्सगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था जैसे ही सलखन के समीप पहुंचा कि नाली का रूप ले चुकी संड़क की वजह से अचानक बाईक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी टूट गया और सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई लोगों ने तत्काल उसको चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई उधर घटना की सुचना जैसे ही परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया देखते ही देखते पूरा अस्पताल परिसर शुभचिंतकों से पट गया बताया गया कि मृतक का इसी मई माह में विवाह हुआ था वह बहुत ही होनहार मिलनसार और सामाजिक युवक था लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता था लोग इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बधा रहे थे परिजनों के करुणक्रुदंन से हर लोगों की आंखें नम हो गई लोगों का कहना था कि आज सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत तीज के दिन हुई यह घटना से लोग गमगीन हो गये हैं पूरे ओबरा नगर में शोक की लहर व्याप्त है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment