चकिया से दीपू तिवारी क्राइम जासूस
(चकिया चंदौली) बबुरी क्षेत्र के ददरा गांव में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है । ददरा ,बबुरी क्षेत्र से बहने वाली चंद्रप्रभा नदी के उफान पर आने से तटवर्त, ददरा गांव जलमग्न हो गए हैं। हजारों बीघे जमीन पर बाढ़ का कब्जा हो गया है। ददरा गांव चकिया, इलिया , नंगई, नेकनामपुर, नवाबपुर और मवैया गांव में हालात सबसे अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं। कई कच्चे मकान पानी में बह चुके हैं जबकि कई मकान गिरने की कगार पर खड़े हैं। सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित स्थान का ढूंढना और पशुओं के लिए चारा जुटाना हो गया है। चारे की भारी किल्लत क्षेत्र में है। हजारों बीघा जमीन पर लगी फसल जलमग्न होने से किसानों में शोक की लहर व्याप्त है, और किसान बेहाल हैं।
हालांकि शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

