कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)
कोन। कोन प्रखंड में बड़े ही धूमधाम के साथ सोमवार को विश्व हिंदू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने किया एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन मंत्री आनंद कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड संयोजक हृदय निवास पांडे ने कहां की आज हिंदुओं को एक सॉफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है एवं उन्हें जाति के आधार पर बांट कर अन्य धर्म में धर्म परिवर्तन कराया कराया जा रहा है एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना का इतिहास बताया इस अवसर पर आनंद ने सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए सहभोज करने की बात कही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल जी ने बताया कि पूर्व काल में किस प्रकार से हिंदुओं पर अत्याचार किया गया कार्यक्रम के समापन के समय प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान जी ने कहा कि हम सभी हिंदू भाइयों को संगठित रहना होगा तभी हम सभी का सुरक्षित रहना संभव है कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री वीरेंद्र गुप्ता जी ने किया।इस अवसर पर आरएसएस खंड कार्यवाह अमरेश पांडे जी, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, धर्म प्रसार प्रमुख नंदलाल गुप्ता, मठ मंदिर प्रमुख दिलीप गुप्ता, सह मंत्री सुशील गुप्ता, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अवध राम जी, खेतकटवा खंड अध्यक्ष प्रमोद पटेल जी, घघीया खंड अध्यक्ष दिनेश पासवान एवं प्रमोद जी, प्रखंड सहसंयोजक दीपक जी, मोहिउद्दीनपुर खंड अध्यक्ष अमित जी, शिवपुर खंड अध्यक्ष महेश जी, श्री राम कृपाल त्रिपाठी जी ,सूरज चौबे जी, रामचंद्र गुप्ता ,रामनाथ राम जी, सीताराम जी, प्रदीप राम जी लालमन गुप्ता गुप्ता ,बजरंग दल संयोजक घघिया हृदय नारायण एवं सुरेश जी इत्यादि सैकड़ो सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

