Sonbhadra: श्री राम पैलेस व पटेल गेस्ट हाउस में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, अनैतिक देह व्यापार में दो युवक गिरफ्तार

---Advertisement---

Sonbhadra: श्री राम पैलेस व पटेल गेस्ट हाउस में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, अनैतिक देह व्यापार में दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र:थाना रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में संचालित दो होटलों 01.होटल श्रीराम पैलेस (दीपनगर पोखरा), 02. पटेल गेस्ट हाउस (तालाब कस्बा) में चल रहे अनैतिक देह व्यापार (Prostitution Racket) का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसके संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 878/25, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*कार्रवाई का विवरण:-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र,अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र, रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 24 अगस्त को थाना रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ढाबा व होटल आदि चेकिंग अभियान में क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल श्रीराम पैलेस तथा पटेल गेस्ट हाउस में बाहरी जनपदों से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर, उन्हें पैसे का लालच देकर देह व्यापार में लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

*होटल श्रीराम पैलेस पर कार्रवाई का विवरण:-* पुलिस टीम द्वारा जब होटल श्रीराम पैलेस में दबिश दी गई तो ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रिसेप्शन से एक व्यक्ति अवनीश केशरी पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह निवासी वार्ड नं0-51, चौक बाजार अहरौरा, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर व हालपता-श्रीराम पैलेस दीपनगर पोखरा, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र तेजी से बाहर भागने की कोशिश करता हुआ पाया गया, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। कमरों की तलाशी के दौरान बेड के सिरहाने से 02 पैकेट कंडोम (बिना प्रयोग के) बरामद किए गए। मौके पर कुछ महिलाएं भी मिलीं जो डरी-सहमी अवस्था में थीं।

*पटेल गेस्ट हाउस पर कार्रवाई का विवरण:-*
पुलिस टीम द्वारा जब पटेल गेस्ट हाउस पर दबिश दी गया तो गेस्ट हाउस के ऊपरी तल पर स्थित ऑफिसनुमा केबिन से एक व्यक्ति (मैनेजर) अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह नि0 हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को हिरासत में लिया गया। वहीं गैलरी में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं, जो काफी घबराई हुई थीं। कमरों की तलाशी के दौरान 03 पैकेट कंडोम (बिना उपयोग के) बरामद किए गए।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। वर्तमान पता: मैनेजर, पटेल गेस्ट हाउस, दीपनगर तालाब, रॉबर्ट्सगंज
अवनीश केशरी पुत्र स्व. जसवंत सिंह निवासी वार्ड संख्या-51, चौक बाजार अहरौरा, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर। वर्तमान पता होटल श्रीराम पैलेस, दीपनगर पोखरा, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण: सेक्स रैकेट चलाने वाले के पास कुल 05 पैकेट कंडोम (बिना प्रयोग किए),3मोबाइल फोन नकद धनराशि बरामदी हुई सभी बरामद सामग्री को पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बों में सील कर विधिवत सील-मुहर किया गया है

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: में क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा,निरीक्षक अपराध माधव सिंह,महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज महिला पुलिस सुमन सरोज, रिंकू यादव,खुशबू यादव आदि ने गिरफ्तारी की
*जनपद पुलिस की अपील* :जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की जानकारी हो, तो तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। समाज में फैली इस प्रकार की कुरीतियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment