करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,,करमा /सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार-*थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आज दिनांक-25.08.2025 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 संदीप सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रकाश, का0 शैलेष सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment