सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कस्बा निवासी विकास अग्रहरि को रोटरी बैंक यूथ क्लब द्वारा संबोधि रिज़ॉर्ट गोविंदपुर (धनबाद)झारखंड म भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 मे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल माननीय रघुवर दास रहे, जिन्होंने दुद्धी के प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट को संघर्ष ज्योति सम्मान से अलंकृत किया। यह सम्मान संगठन के संस्थापक विकास अग्रहरि को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ,झारखंड किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सहित नेपाल और भूटान समेत देश के कुल 19 राज्यों से प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर की देखरेख में हुआ, जबकि इसके आयोजन में भूली ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष रवि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्मान प्राप्त करने पर विकास अग्रहरि ने आयोजकों और उपस्थित अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम और समाजसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। और यह हमारी टीम के साथ-साथ पूरे क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है।

