सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अमित यादव उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। यह 3 जुलाई 2025 को मशान बाबा के पास हुई फायरिंग की घटना का आरोपी था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त होना से हिंदुआरी की तरफ जा रहा है
पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। अमित यादव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और धमकी देने के मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इस अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

