मुस्तकीम खान,
करमा,सोनभद्र
स्थानीय विकास खण्ड स्थित दर्जनों गांवों को बेलन नदी के आगोश में आने से सैकड़ों किसान का धान जल मग्न हो गया है।किसानों की मानें तो
इसी तरह लगतातार बारिस होती रही तो दर्जनों गाँव बाढ़ के चपेट मे आ सकता है ,
बसदेवा,करकी,कसया,कम्हरिया,बारी महेवा,रानीतारा, मोकरसिम, किंगरी, मजगवा, अरंगी, आदि गाँव हर साल की भाती बाढ़ से भारी तबाही मच सकती है l जानकारों की मानें तो मुक्खा फाल फाटक खोल दिया जाय तो सैंकड़ो गाँव बाढ़ से बच सकता है यदि ऐसा नहीं हुआ तो बाढ़ के पानी से तबाही मचा सकती है।बताते चले कि मुक्खा बाध में निर्धारित
कुल 11 फाटक है। बेलन वियर साईट का मेठ रमेश यादव ने दूरभाष पर बात करने पर बताया कि एक फाटक रात से ही खुला था। पानी का बढ़ाव देख रविवार को सुबह दुसरा फाटक खोल दिया गया है।
बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने दर्जनों गांवों की धान की फसल जलमग्न।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, August 24, 2025 11:20 AM
---Advertisement---

