बीजपुर। बग्गा सिंह शनिवार अपराह्न बीजपुर पंचायत भवन के सभा हाल में विश्व हिंदू परिषद का 61वा स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास जी महराज ,वशिष्ठ अतिथि विष्णु दास महराज अमरावती महाराष्ट्र,आचार्य सुदर्शन दास जी महराज,प्रांतीय सह संयोजक संदीप गुप्ता जी आतिथ्य में प्रभु श्री राम और भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का विश्व हिंदू परिषद /बजरंग दल के कार्य कर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि मदन गोपाल दास जी उपस्थित संगठन व समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब विश्व हिंदू परिषद के 61वा स्थापना दिवस पर एकत्रित हुए हैं जिसका उद्देश्य है देश रक्षा,राष्ट्र रक्षा ,धर्म रक्षा,सनातन रक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य रहा हैं उन्होंने जाती पाती से ऊपर उठकर हिन्दू एकता पर जोर देते हुए कहा कि जब हम संगठित होगे तो मजबूत होगे।प्रभु राम के मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन का परिणाम है कि हम आज भव्य मंदिर में प्रभु राम को देख पा रहे है।इसी तरह विशिष्ट अतिथि और प्रांतीय सह संयोजक काशी प्रांत संदीप गुप्ता,उपेंद्र प्रताप सिंह,आनंद जी,शशि कांत दुबे जी , रोहित सिंह जी ने अपने ओजस्वी संबोधन से हिंदू समुदाय व कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।इस दौरान भारत माता की जय,जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे से सभा गुंजायमान हो गया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश कांत गुर्जर प्रखंड संयोजक ने किया समापन प्रखंड अध्यक्ष सतवंत सिंह के द्वारा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट कर किया गया।

