Sonbhadra crime:शौच के लिए घर से निकली महिला का तालाब में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

---Advertisement---

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र गांव कुंडा मे शनिवार की दोपहर मे एक तालाब मे महिला का शव उतराया मिला। सूचना पुलिस को मिली, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि गांव कुंडा गांव की रहने वाली सुकुमारी कोल 48 वर्ष पत्नी स्व मुन्ना जिसकी गुमशुदगी अभी शुक्रवार को लिखी गई थी। उसका शव गांव कुंडा के तालाब मे शनिवार की दोपहर में उतराया हुआ दिखाई पड़ा।

बताया गया कि महिला गुरुवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह जब वह घर पर नहीं मिली तो स्वजन उसकी खोजबीन करते रहे। सभी जगह खोजबीन करने के बाद जब सुकुमारी का अता-पता नहीं चला तो शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यहाँ तक कि उसके घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एक कुएं मे आशंका वश उसे देखने के लिए पुलिस ने ग्रामीणो की सहायता से कुएं से कुछ पानी को खाली भी कराया। कटिया डालकर ग्रामीणों ने आजमाइश भी की। शनिवार को पुलिस व स्वजन उसे ढूंढ रहे थे कि तभी किसी ने बताया कि तालाब में शव उतराया है तो सभी लोग उधर दौड़ पड़े। वहां पर तालाब से शव को बाहर निकाला गया तो वह सुकुमारी का शव था। स्वजन मे कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र सूर्यलाल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment