नर सेवा नारायण सेवा बना सहारा, दिव्यांग राहुल को भेंट की व्हील चेयर।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । नर सेवा नारायण सेवा चोपन द्वारा प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्था समय-समय पर समाज के लिए उपयोगी सामाजिक कार्य जैसे कम्बल वितरण आदि भी करती रहती है। इसी क्रम में 93 वें शनिवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के पश्चात संस्था ने एक मानवीय पहल करते हुए चोपन सब्ज़ी मंडी में रहने वाले राहुल को सहारा प्रदान किया। ज्ञात हो कि राहुल विगत तीन माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा बैठा था, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। उसकी असहाय स्थिति को देखते हुए नर सेवा नारायण सेवा ने उसके लिए सहयोग का संकल्प लिया। संस्था के परम सहयोगी ऋषि मेडिकल ओबरा के प्रोपराइटर सौरभ गोस्वामी की ओर से अपने पिता स्व अनील गोस्वामी के स्मृति में राहुल को व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक मनोज चौबे ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ऐसे में आने वाले समय में और भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर संरक्षक दया सिंह, श्यामाचरण गिरी, सुनील सिंह गोंड़,डा बृजेश सिंह, दिनेश पाण्डेय, अश्वनी सिंह, जित्तू सिंह,विनित शर्मा, रंजीत सिंह, शमशेर अली,आदि मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment