Sonbhadra:रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के कोदई गांव में युवक ने लगाई फांसी मौत गुरुवार को दिन में लगभग लगभग 5 बजे कृष्णमुरारी तिवारी पुत्र स्व0 जनार्दन तिवारी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम-देवनपुर, थाना-महाराजगंज, जनपद-आजमगढ़ द्वारा ग्राम कोदई स्थित रमाशंकर प्रसाद के घर से लगभग 50 मीटर दूर जंगली पेड़ पर नायलान के रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लगभग 1 घंटे के बाद ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण मुरारी तिवारी ने अपनी शादी लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व दुर्गावती देवी पुत्री रामाशंकर प्रसाद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी कोदई से कर लिया था। मृतक का अपने घर से अपनी ससुराल ग्राम सभा कोदई आना जाना रहता था। मृतक गुरूवार लगभग 10:00 बजे अपने घर से अपनी ससुराल ग्राम सभा कोदई आया था। और शाम को फांसी लगा लिया।मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

