साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव”-जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान जारी।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 22.08.2025 को थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम द्वारा जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारी इंटर कॉलेज कस्बा चोपन, सोनभद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।
🔸 पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।

साइबर जागरूकता टीम:-
1.उ0नि0 श्यामदेव यादव, थाना चोपन, सोनभद्र ।
2.हे0का0 महेंद्र सिंह, थाना चोपन, सोनभद्र ।
3.का0 सुनील रावत, थाना चोपन, सोनभद्र ।
4.म0का0 दीपा यादव, थाना चोपन, सोनभद्र ।
5.म0का0 प्राची शुक्ला, थाना चोपन, सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment