चोपन पुलिस ने डकैती की तैयारी/योजना कर रहे 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन, विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के क्रम मे थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर दिनांक घटना 21.08.2025 समय 12.07 बजे रात्रि उ0प्र0 गांधी स्मारक निधि बिक्री भंडार खादी ग्रामोद्योग भवन सलखन की इमारत के बगल स्थित खंडहरनुमा भवन बहदग्राम सलखन मे डकैती की तैयारी /योजाना बना रहे 06 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. सतीश पाल पुत्र हीरामणि पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष, 2. सुरेश पाल पुत्र रामखेलावन पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष, 3. अजय कुमार पाल उर्फ विनोद पुत्र गिरधारी पाल निवासी नौगांव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष, 4. अरूण कुमार उर्फ बब्बू पुत्र स्व0 ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष, 5. अजय गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम पेढ़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, 6. आनंद पाल उर्फ जुगनू पुत्र स्व0 बुल्लू पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज, 01 अदद चापड नाजायज, 01 अदद चार पहिया वाहन टीयूवी वाहन सं0 यूपी 64 एडी 3780, 6 अदद एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व जामा तलाशी से 1600/- रुपये नगद बरामद। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 286/25 धारा 310(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 287/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, व मु0अ0सं0 288/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment