Sonbhadra Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
सोनभद्र:थाना जुगैल क्षेत्र में मंगलवार को लगभग 5 बजे एक दुर्घटना में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना चोपन-भरहरी मार्ग पर जुगैल टोला जोरबा चौराहा के पास हुई।
मृतक की शिनाख्त जुगैल टोला झरपिया निवासी विजय खरवार के रूप में हुई। वह स्वर्गीय बबलू खरवार के पुत्र थे। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना जुगैल को दी।सूचना मिलते ही दरोगा उमाशंकर गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जुगैल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

