गिधीया में दो बहुओं ने मिलकर की थी सास की हत्या

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।

कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधीया में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय वृद्ध महिला जहरुन खातून पत्नी सदीक का शव खेत में मिला था वही मृतिका की बड़ी बहु रोजा खातून के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी,जिसके बाद पुलिस लोगों से लगातार पूछताछ भी कर रही थी उसी बीच सिर्फ एक दिन बाद ही पुलिस ने हत्या का खुलासा भी कर दिया है जिसमें मृतक महिला के दो बहुओं ने ही मिलकर अपने सास की हत्या कर दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कोन थाना क्षेत्र के गीधीया निवासी 65 वर्षीय जहरून खातून की हत्या उसकी तीसरी और चौथी दो बहुओं शायरा खातून और सबीना खातून ने मिलकर की थी, हत्या के आरोपित दोनों बहुओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जानकारी मिली है कि मृतिका के चार पुत्र है जो अलग अलग रहकर अपना अपना जीवकोपार्जन करते है मृतिका के तीसरी बहू शायरा खातून और चौथी बहू शबीना खातून के पति बाहर रहते है जिनकी गैर मौजूदगी में उनके घर गैर मर्दों का आना जाना लगा रहता था जिसके कारण मृतिका जो उनके घर के बगल में दूसरे मकान में रहती थी जो आपत्ति करती रहती थी और उनके पतियों से इस संबंध में शिकायत भी करती थी जिससे सबीना खातून और सायरा खातून नाराज होकर जहरून खातून को लाठी और डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेक दिया था वहीं दोनों बहुओं की गिरफ्तारी के बाद उनके निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है।वही हत्या के आरोपी शबीना खातून और सायरा खातून को शुक्रवार को माननीय न्यायालय भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment