रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती में तलवार लेकर पूर्व बीजेपी सभासद के घर मे घुसा बदमाश, सोशल मीडिया पर घटना का लाइव वीडियो वायरल
रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश के चलते एक बदमाश भाजपा के पूर्व सभासद संजय गुप्ता के घर मे हमले की नीयत से तलवार घुस गया ,इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है,घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पुलिस को दिया तो पुलिस के पहुंचने पर आरोपी तलवार फेंककर भाग गया,पुलिस ने तलवार जब्त कर लिया और बाद में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया,इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एक दिन पूर्व हुआ था विवाद,पुलिस चौकी पर सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
भाजपा नेता और पूर्व सभासद संजय गुप्ता का कहना है कि एक दिन पहले नई बस्ती में उनके मोहल्ले का रहने वाला सूरज केसरी उर्फ सुरेश उनकी दुकान पर सामान लेने आया था इसके बाद वह पूर्व की अपनी खुन्नस को लेकर उन्हें गाली देने लगा आपत्ति करने पर उसने हाथापाई भी की थी। इस बात की सूचना भाजपा नेता ने रॉबर्ट्सगंज पुलिस चौकी पर दी,लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेता संजय गुप्ता का कहना है कि चौकी पर तहरीर देने के बाद गुस्साए सूरज केसरी शुक्रवार सुबह तलवार लेकर उनके घर पर आ गया और उनकी मां से उनके बारे में पूछने लगा, इस दौरान वह झंडा रोहण समझ में हिस्सा लेने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर गए हुए थे। तलवार देखकर सहमे घर वालों ने उन्हें फोन किया, इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गयी, पुलिस को देखकर आरोपी तलवार फेंक कर मौके से भाग गया पुलिस ने तलवार को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना का परिवार वालों ने वीडियो भी बना लिया जिसमें आरोपी साहब तौर पर तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

