डिजिटल साथी फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, प्रदान किए टैबलेट

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।

कोन।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डिजिटल साथी फाउंडेशन ने राजवंशी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के दो प्रतिभाशाली छात्रों को टैबलेट भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित छात्रों में गौरव कुमार ओझा, इंटरमीडिएट के छात्र, जिन्होंने वर्ष 2024 की जिला परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया, और लवकुश कुमार, जिन्होंने NIT में प्रवेश पाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया, शामिल हैं।
ये टैबलेट मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड, नई दिल्ली के सौजन्य से डिजिटल साथी फाउंडेशन को प्राप्त हुए, जिन्हें छात्रों को इस उद्देश्य से प्रदान किया गया ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा सकें और अपनी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बना सकें।
इस अवसर पर डिजिटल साथी फाउंडेशन के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा ने कहा
“हमारा लक्ष्य है कि प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रों को संसाधनों की कमी कभी उनकी प्रगति में बाधा न बने। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।”
गांव और जिले के शिक्षकों व अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment