दुद्धी मे बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे चेहल्लुम का त्यौहार बड़े ही अक़ीदत के साथ मनाया गया। शाम 4 बजे से कस्बे की इमाम चौकों से अलम( झंडा) के साथ मुस्लिम बंधु जुलूस के शक्ल मे कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तिराहे पर इकट्ठा होकर लाठी, डंडा और फीते से अपने कला का जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या मे जुलूस मे मौजूद लोगों द्वारा या अली,या हुसैन के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। कुछ लोगों द्वारा अपने चौक के पास खिचड़े का लंगर( प्रसाद) भी बांटा गया। अंत मे जुलुस कर्बला पहुंचा जहाँ लोगों द्वारा शहीदाने कर्बला की याद में फातिहा पढ़कर घर को वापस लौट गए। इस मौके पर अखाड़ा कमेटी के सदर फतेह मोहम्मद खान, पुर्व सदर सेराज खान, तालिब अली, अलीरज़ा , नशरुल्लाह, शेरु खान,उस्मान शाह, लालबाबू सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे। जुलूस मे सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह पुलिस के जवानों के साथ लगातार गस्त करते रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment