दुद्धी मे शिवाजी तालाब से स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित शिवाजी तालाब से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्वच्छता अभियान की शुरूआत किया। इस अभियान मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के नेतृत्व मे स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पुर्व विधान सभा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ ने मीडिया को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ स्वच्छता का संदेश देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और स्वच्छता हमारे संस्कार, हमारी सभ्यता और हमारे भविष्य की पहचान है।
नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आजादी का यह पर्व हम सबको एक सूत्र मे पिरोता है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने-अपने पंचायत सचिवालय, घरों, सार्वजनिक भवनों और संस्थानों में तिरंगा लहराएं और आसपास की स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि संगठन के निर्देश पर आज स्वच्छता अभियान और आज से ही हर घर तिरंगा लगाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को सचमुच एक जन अभियान बना दे।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,सुमित सोनी कार्यक्रम शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी पूर्व मण्डल मंत्री गोरखनाथ, मण्डल महामंत्री अंशुमान, प्रेमनारायण मोनू सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, बूथ अध्यक्ष विकास सोनी, अवधेश, आनंद अग्रहरि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment