चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 15900/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

अवगत कराना है कि जनपद सोनभद्र के थाना चोपन की रहने वाली एक युवती उम्र लगभग 18 वर्ष के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 15900/- रुपये की धनराशि ठगी कर ली गयी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई कुल धनराशि 15900/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. श्री विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र

*नोटः – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment