चेहल्लुम पर्व और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के पुरानी कोतवाली परिसर मे आगामी त्यौहार चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्ठमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें दोनों समुदाय के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने दोनो समुदाय के लोगों से त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की ।उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को नही फैलने दे ।उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक और विवादित पोस्ट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करते है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी ने दोनों समुदायों के लोगों से कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और हमे इसके लिए मिलकर काम करना होगा।
बैठक में दोनों समुदाय के प्रबुद्धजन मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने एक दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में मौजूद सभी लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे त्यौहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगे और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को नहीं फैलने देंगे।
बैठक में उपजिलाधिकारी निखिल यादव,अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कन्हैयालाल अग्रहरि , लाला बाबू, सेराज खान, लाडले खान,सोनू खान,आनन्द अग्रहरि, मोनू सिंह सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment