अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/स्थानीय । थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता और मण्डल प्रभारी सन्तोष शुक्ला के संरक्षण में आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को राम मन्दिर के प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राम मन्दिर से शुरू होकर हनुमान मन्दिर होते हुए सुभाष तिराहे से सिनेमा रोड़ से होते हुए अंबेडकर तिराहे तक निकाली गई। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी और सभी मोर्चा / प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं,कार्य समिति और कार्यकारिणी के सदस्य गण और नगर में निवास करने वाले सभी देव तुल्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में सहभाग करने वाले सभी सहभागियों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जय श्री राम का ऐसा उद्घोष किया जिससे मानो पूरे नगर में देश भक्ति का वातावरण छा गया हो। जिसने नगर वासियों का मनमोह लिया और सभी के जबान पर केवल एक ही नारा था “भारत माता जय “।
इस अवसर पर रंजना सिंह, उमेश सिंह पटेल, रामा शंकर द्विवेदी, सतीश कुमार पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पवन मिश्रा,शिशिर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, उमा शंकर जायसवाल, नित्यानंद दूबे,हेमलता,सरिता सिंह, पुष्पा दूबे, दशरथ शुक्ला, आशीष तिवारी, उमेश शुक्ला,निशांत कुशवाहा, संजय वैसवार,दिनेश पाठक, अरविन्द सोनी, समीर माली,विपुल शुक्ला, अभिषेक सोनी, सौरभ सिंह, आदर्श सिंह,राज कुमार यादव, संतोष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, बुद्दीनारायण जायसवाल, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, शिव दत्त गुरु जी, रंग बहादुर पटेल, प्रतीक, टाटा चौधरी, डाक्टर सरोज, संतोष प्रजापति, शशि किरन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

