बीजपुर/ छत्तीसगढ (बग्गा सिंह )बसंतपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर से अपहृत कर लाया गया युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटर गैरेज के समीप वोडाफोन मोबाइल टावर के पैनल रूम से विजय मरकाम को पुलिस सकुशल बरामद कर ले गई। पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान विजय मरकाम ने बताया की 6 अगस्त को आरोपियों द्वारा प्रेमनगर चौक पर बुलाया गया और बोले की चलो लकड़ी देख कर आते है। बोलने पर में गाड़ी में बैठ गया आरोपियों द्वारा जबरन मुझे बीजपुर ले गए। बीजपुर पहुंच कर स्विफ्ट डिजायर कर में अपने साथ बैठाकर घुमाते रहे और मेरे मोबाईल से ही फोन कर भाई बृजेश मरकाम से तीन लाख रूपए की फिरौती की मांग करने लगें आरोपियों द्वारा बोला गया की तुम लकड़ी के तस्करी में मुखबिरी करते हो जिसके कारण नुकसान हुआ है। उसका भरपाई तुम कर दो नही तो तुम्हे जान से मार कर फेक देंगे। जिसमें अपहृत के अनुसार पुलिस धारा 58,61 , 3(5) , 127(7) भा.नसा स. जोड़ी गई। बसंतपुर पुलिस ने सदाम अंसारी पुत्र सगिर अंसारी, रोहित कुमार चौरसिया पुत्र शम्भू चौरसिया निवासीगण बीजपुर बाजार को बसंतपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुछताछ कर जानकारी लेने के दौरान आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फ़ोन एवम रोहित चौरसिया से यूपी 64 बीबी 0342 स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया गया और आरोपियों को न्यायालय में भेजा गया। पुलिस टीम में बसंतपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी , वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी , प्र. आर .पंकज पार्ते, आर अनिल पंडवार, विवक कुमार शामिल रहे।
बसंतपुर थाना क्षेत्र से दो अपहृत कर्ता गिरफ्तार अन्य की पुलिस को सरगर्मी तलास
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, August 9, 2025 2:13 PM
---Advertisement---

