रहस्मय स्थिति मे व्यक्ति के गर्दन पर धारदार वस्तु से हमला, घायल हुआ रेफर।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्र के सिध्वादामर भिसूर गाँव के सुनसान जंगली इलाके मे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान शंभू (42) पुत्र लखपत निवासी भिसूर वर्तमान निवासी पुनर्वास कालोनी अमवार थाना दुद्धी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि शंभू को व्यक्ति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। शंभू साईकिल से ही मिलने चला गया, जहां आरोपी ने सुनसान जगह देखकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले मे आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यक्ति को फोन पर बुलाकर धारदार हथियार से हमला क्यों किया गया यह मामला रहस्यमय बना हुआ है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सही तथ्य की जानकारी हो सकेगा। फिलहाल घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment