बीजपुर।बग्गा सिंह खण्ड शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिटिहनी में गुरूवार को सुबह 11 बजे के करीब कक्षा चार पांच में ताला लटकता मिला। एक ही कक्ष में एक से पांच तक के बच्चे पठन -पाठन करते मिले सुबह 11.30 बजे तक बच्चो का मध्याह्न भोजन नही बनता देखा गया। वही विद्यालय में लगी पानी टंकी के पाइप वगरह टूटा बिखरा पड़ा है। विद्यार्थी हैंडपंप से अपनी पीयास बुझा रहे है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियो को न तो हेंडवास की समुचित व्यवस्था हैं और न ही विद्यार्थियो को हेंडवास कराया जाता है।
प्र0 प्रधानाध्यापक शिंकू देवी जायसवाल ने बताया की एक ही शिक्षक हु इसलिए हम एक ही कक्ष में एक से पांच तक के बच्चो को पढ़ाया जा रहा है। मध्याह्न भोजन सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक कराना है। लेकिन रसोईया नही आई है। इसलिए अभि तक मध्याह्न भोजन नही बन रहा है। वही जब विद्यार्थियो से दूध, फल व मध्याह्न भोजन मिलता है की नही तो विद्यार्थियो ने शिक्षिका के डर से कुछ नही बोले। इस बाबत अनिल कुमार,बीईओ , म्योरपुर ने कहा की मामला संज्ञान में आया है। ज्वाबतलब किया जाएगा।

