मुख्य सोनपम्प नहर बन्द होने से धान की रोपाई हो रही है प्रभावित, किसान चिंतित।*

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के मारकुंडी मुख्य सोनपम्प नहर बंद होने से पानी के अभाव में किसानों की धान की नर्सरी सूख रही है वहीं कुछ किसानों की धान की रोपाई होना शेष है।इससे किसान काफी मायूस, चिंतित है जबकि इस सम्बंध में ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया बावजूद इसके एक सप्ताह बीत गए लेकिन आज तक किसानों की हितो के देखते हुए भी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहर का पानी चालू नहीं कराया गया। महज आश्वासन देकर टालमटोल, बहानेबाजी किया जा रहा है। समाजसेवी सुरज यादव, किसान शिवचंद्र यादव ,शिवा,वशिष्ठ कुशवाहा,संतलाल यादव,भुषण यादव राकेश मिश्रा ,कपिल मुनी मिश्रा इत्यादि किसानों ने सिंचाई विभाग ओबरा प्रखंड के सम्बंधित उच्चाधिकारियों से अविलंब सोनपम्प मुख्य नहर चालू कराने की मांग किया।इस सम्बंध में सिंचाई विभाग के जेई विशाल शर्मा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि विद्युत तकनीकी खराबी के साथ बलुई बंधी भी भरी हुई थी।उपर सप्लाई भी बंद होने कारण मुख्य सोनपम्प नहर का संचालन बंद किया गया था।विद्युत तकनीकी खराबी ठीक कराने के पश्चात नहर चालू करा दिया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment