*विश्व आदिवासी दिवस समारोह 9 अगस्त को होना हुआ सुनिश्चित।*

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र।रावर्ट्सगंज विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सलखन मुख्य बाजार स्थित आदिवासी छात्रावास प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर प्रसाद गोंड़ एवं शिवनाथ प्रसाद गोंड़ तथा द्वितीय विश्व युद्ध सेनानी मेवालाल पनिका के स्मृति में विशाल विश्व आदिवासी दिवस समारोह 9 अगस्त शनिवार को 11बजे से होना सुनिश्चित किया गया।
इस सम्बंध में कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम गोंड़ ‘टेकाम’ ने बताया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने निर्धारित समय पर विशाल आदिवासी दिवस का कार्यक्रम विरागंना महारानी दुर्गावती स्मारक सेवा समिति सलखन के सौजन्य से सम्पन्न होगा।जिसमें मुख्य अतिथि बतौर राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार सिंह गोंड़ और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य आर डी खरवार,पत्रकार व इतिहासकार दीपक केशरी और वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायन उर्फ रामू गोंड़ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। टेकाम ने समस्त गणमान्य,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं समाज चिंतकों व नवयुवको से अधिक से अधिक संख्या में आयोजित समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment