बीजपुर से बखरिहवा तक सड़क गड्ढों में तब्दील, चलना हुआ दुस्वार

---Advertisement---

 

सड़क पर जगह -जगह गिराया गया सोलिंग भसी आवागमन में बन रहा रोड़ा ।

बीजपुर, सोनभद्र(,बग्घा सिंह) बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग जो झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यो को जोड़ती है उसकी हालात ऐसा हो गया है कि इस मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो गया है वही विभाग बेखबर है। बीजपुर से बखरिहवा तक करीब 25 किलोमीटर का सड़क जो कई वर्षो से बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील होने के कारण आसपास के दर्जनों गावों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे, शिक्षक आदि जो रोज गड्ढों के हिचकोले खाखाकर लोग परेशान हो गए है। और जान हथेली पर रख सफ़र करने को विवश है
बीजपुर बाजार, मोटर गैरेज, नेमना, पोथीपाथर सहित अन्य जगहों पर गड्ढों में पानी भरने से कहीं आधी सड़क तो कहीं पूरी सड़क बरसात से जलमग्न हो गया है। जिससे लोगो का चलना जोखिम भरा रहता है। वही सड़क पर गड्ढा भरने के लिए जगह -जगह गिराया गया सोलिंग भसी टीला बन खड़ा होने से आवागमन में बाधा बन रहे है और दुर्घटनाएं होने की आशंका है। सड़क का गढ्ढा भरने के नाम पर सिर्फ़ दिखावा साबित हो रहा है।
कई वर्षों से बीजपुर से बखरिहवा 25 किलोमीटर की सड़क में बने गड्ढों के फीलिंग व पीचिंग के नाम पर लाखो रूपए खर्च कर धन का बंदरबाट लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो द्वारा कर लिया गया।कागज पर सड़क को अधिकारी गढ्ढा मुक्त का दावा कर मस्त है जनता त्रस्त है। वही हकीकत कुछ और ही बया कर रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से सदर विधायक भूपेश चौबे ने सीधे हस्तक्षेप कर संबंधितों को लताड़ लगाई थी इसके बाद भी इनके कान पर जू नहीं रेंग रहा। जरहा के अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की भारी भीड़ इसी खस्ताहाल सड़क से कांवड़ियों की जत्था जलाभिषेक के लिए गुजरी श्रद्धालुओं की जुबान पर गड्ढों में सड़क की चर्चा बना रहा। इस चर्चा से सरकार की कार्यशैली पर प्रशन चिह्न उठ रहा हैं। इस बाबत पी डब्ल्यू डी विभाग के जेई अजय कुमार मौर्य ने बताया की जरहा पोथीपाथर से गढ्ढा भरवाया जा रहा है। चार दिन में सभी गढ्ढे भर दिए जाएंगे। लेकीन अभी तक कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment