शक्तिनगर, सोनभद्र।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर, सोनभद्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल्यांकन से संबंधित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर सोनभद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वधान में किया गया।
इस संगोष्ठी में परिसर के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव जी साथ ही समाज कार्य के सहा. प्राध्यापक डॉ. मनिंदर कुमार डिसूजा, ललित कला से प्रशांत कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विवेचना करते हुए इसके उद्देश्य से परिचित कराया और बताया कि शिक्षा नीति में समानता, कौशल और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया गया है परिसर के प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव ने भी नई शिक्षा नीति के उद्देश्य से परिचित कराया साथ ही डॉ. डिसूजा ने भी छात्रो को वर्तमान शिक्षा प्रणाली में विशेष जानकारी दी इसके तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने किया बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें सचिन, आदित्य, पिंकी, दीपक स्वामी, अंजलि, शिव, देव, प्रिया कुमारी उपस्थित रहे l

