सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित गोंडवाना भवन मे आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने की।
बैठक मे सर्वप्रथम समाजवादी आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे सेक्टर वार पीडीए जन पंचायत का आयोजन करें, मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने पर चर्चा करें, और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ लगाने पर चर्चा करें। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा की गई और नशा मुक्ति पर भी चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें क्योंकि पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने मतदाता सूची मे ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़वाने के लिए अपील की और बताया कि स्नातक विधान परिषद सदस्य का चुनाव होना है, जिसकी तैयारी चल रही है। इस मौके पर जगदीश यादव, प्रेमचन्द यादव एडवोकेट, प्रभु सिंह कुशवाहा एड, जगनारायन यादव, कल्लन खां, अनवर अली, बुद्धीनारायन यादव, अमित भारती, राजेश यादव, नागेंद्र यादव, कैलास यादव, रामचंद्र सिंह, हरीकेशवर सिंह, आशा रावत,कौशल्या देवी, रविना रानी सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

