पत्रकार समाज का आईना है-डीएम

---Advertisement---

मुस्तकीम खान/सोनभद्र

करमा,सोनभद्र।
पत्रकार समाज का आईना है समाज में घटित घटनाओं को उजागर करते है जिसे शासन प्र शासन संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करता है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सहयोग के बिना स्वस्थ स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती उपरोक्त बातें सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों की जिलास्तरीय स्थाई समिति की बैठक में कही।उन्होंने पत्रकारों को शासन से अतिशीघ्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5लाख तक के निःशुल्क चिकित्सा सुविधा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया बताया कि लोक निर्माण विभाग को प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आगणन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है अतिशीघ्र धन आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
जिले के प्रमुख सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की वीडियो ग्राफी करा कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। बताया कि नवम्बर माह में सोन महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है ।जिलाधिकारी ने जिले के विकास में पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र,जिला सूचनाधिकारी सुधांश शेखर शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार परमेश्वर दयाल,रामप्रसाद यादव,शेख जलालुद्दीन,सुनील सिंह,मोइनुद्दीन सिद्दीकी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment