शक्तिनगर/सोनभद्र,
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल की छात्राओं ने
सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो जौनपुर के नानक पब्लिक स्कूल हरबसपुर में आयोजित हुई उसमें प्रतिभाग किया। विद्यालय की 11 सदस्यों की टीम ने विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बालिका टीम की आरती यादव ने 19 वर्ष 40 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया एवं आराध्या वाजपेई ने 35 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता और आर्या सिंह को 68 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल हुआ। विद्यालय की बालिका आरती यादव तथा आराध्या वाजपेई का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु भी हुआ।

सीबीएसई क्लस्टर V टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो कि संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी में आयोजित हुई उसमें अंडर 17 में मिहिरा सिंह और ट्यूलिप बोरा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी तथा 14 वर्ष की आयु वर्ग में शार्वी, वेदिका, अलीशा तथा आराध्या की टीम उपविजेता रही साथ ही व्यक्तिगत वर्ग में आराध्या कुमारी को तृतीय स्थान हासिल हुआ। टेबल टेनिस की सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु भी हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामना देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित शिक्षकों इंग्रिड रॉल्फ, अंकिता कुजूर, जेम्स रॉल्फ व संतोष कुमार यादव ने अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाह किया।
*सीबीएसई ताइक्वांडो एवं टेबल टेनिस में विद्यालय की छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, August 5, 2025 7:02 AM
---Advertisement---

