शक्तिनगर/सोनभद्र बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह 16 वर्षीय युवक का शव एक स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। वही शौच करने गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ शव देख प्रधान को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दिया है। बीना चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की छत्तीसगढ़ बागर गांव का रहने वाला धन सिंह अपने गांव से काम की तलाश मे अपने मित्रो के साथ आया था। बीना मे कैम्प मे अपने साथियों के साथ रहता था। घर जाने को लेकर रेलवे ट्रैक पकड़ कर जा रहा था की अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने मौत होने की आशंका लोगों ने जतायी है।बताया की परिजनों को सूचित कर दिया गया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि रवाना कर जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव,हड़कंप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 4, 2025 3:03 PM
---Advertisement---

