अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सोनेश्वर घाट से हजारों की संख्या में जल लेकर जा रहें दर्शनार्यों की सेवा में प्रीतनगर स्थित जगदंबा टान्सपोर्ट पर केला,फल,सेव और जलपान की व्यवस्था भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में किया गया लोगों ने फल लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। और भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में सुंदर झांकियों के साथ हजारों की संख्या में श्रध्दालु माता-बहनें और पुरुष शामिल रहें।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल , सभासद मोछू भाई अनेक स्थानीय नागरिकगण श्रध्दालुओं की सेवा में मौजूद रहे|

