सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा मारकुंडी समेत आस पास के क्षेत्रों से शनिवार को लगभग दो सौ कावरियों का जंथा जलाभिषेक हेतु शीतला मंदिर के प्रागंण से गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव, व प्रधान उधम सिंह के कुशल नेतृत्व में विजयगढ़ दुर्ग रामसरवर से जल लेने हेतु रवाना किया गया। वहीं मारकुंडी घाघर नदी पार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से सुरज यादव प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में बड़े छोटे युवा वर्ग के लगभग सौ के आसपास कावरियों का जंथा जलाभिषेक हेतु शिवव्दार के लिए रवाना किया गया।
इस सम्बंध में सुरज यादव ने बताया कि बोल बम कांवरिया विजयगढ़ किला राम सरवर से संकल्प के साथ जल लेकर धंधरौल बांध,खैराही गांव,चुर्क नगर होते रावर्टसगंज, शाहगंज, घोरावल से शिवव्दार सोमवार को जलाभिषेक कर संकल्प पुरा करते है।जिसकी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन जगह जगह कांवरियों सुरक्षा में विजयगढ़ दुर्ग से शिवव्दार तक लगी रहती हैं।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से गुलाबनब्बी कुरेशी, बीरबल पुजारी, डाक्टर भुआल शर्मा, मदन मोहन यादव, धरमदेव, शुभम गुप्ता, राजेश,रामदास गुगा, मुन्ना, अमित कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

