पंचमुखी महादेव मंदिर के प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण _

---Advertisement---

मुस्तकीम खान/सोनभद्र
पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण बैंक के सदस्यों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी जी ने पंचमुखी महादेव मंदिर के प्रांगण में हरिशंकरी का पौधा रोपित कर उसे संरक्षित करके समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी जनों को प्रति वर्ष एक पौधा रोपित करते हुए उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना है , और जो भी पौधे रोपित किया जाए वे आक्सीजन देने वाले और फलदार हो ! क्योंकि वृक्ष है तो जीवन है ! प्रकृति के लिए वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण अतिआवश्यक है! इस मौके पर देवानंद पाठक,गेंदा लाल, परमानंद, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव,क्रांति सिंह, अभिषेक मिश्रा, भीम सिंह, वकील खान, सुनील सिंह , अखिलेश सिंह, श्याम यादव आदि लोग उपस्थित रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment