रेणुकूट,सोनभद्र क्रिया कुटी आश्रम खाड़पाथर पर श्रद्धा के साथ अघोर गुरु पीठ ब्रहम निष्ठालय बनौरा,रायगढ़,छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस औघण सन्त बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन मे मनाया गया,कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई,
आश्रम पर ध्वजारोहण,सफलयोनि पाठ,अघोर गुरु गीता पाठ,वृक्षारोपण,श्री गुरु चरण पादुका पुजन,आरती आदि कार्यक्रम के उपरान्त प्रसाद मे घुघरी,हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया।अघोर गुरु पीठ ब्रहमनिष्ठालय बनोरा,रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्धारा संचालित “क्रिया कुटी आश्रम”ट्रस्ट के विभिन्न सेवा कार्यो मे संलग्न है,जिसमे आश्रम पर सुयोग्य चिकित्सक द्धारा संचालित है,आश्रम द्धारा रेणुकुट मे गरीबो एवं असहायो का निःशुल्क इलाज किया जाता है,आश्रम द्धारा निःशुल्क रेणुकूट मे गरीब कन्याओ को”अवधुत कृपा महिला शिल्प प्रशिक्षण केन्र्द”द्धारा प्रशिक्षण दिया जाता है,इसके अतिरिक्त समाज मे फैली कुरितियो नशाबन्दी,दहेज रहित विवाह इत्यादि सेवा कार्यो मे आश्रम सलग्न है,जिससे गरीबो का उत्थान एव समाज अग्रसर एक नेक दिशा मे चलता रहे,कार्यक्रम मे नगर से सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
*प्रभात फेरी के साथ मनाया गया स्थापना दिवस*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 31, 2025 1:01 PM
---Advertisement---

