रानीतारा विद्युत सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बेपटरी पर,उपभोक्ताओं मे आक्रोश

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,
करमा, सोनभद्र
स्थानीय विकास खण्ड के रानीतारा विद्युत सब स्टेशन के चार फीडर पगिया, सीरवीट, इमलीपुर, सरंगा की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है लो वोल्टेज की भारी समस्या है। जिससे पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। सरकार के मानक के अनुरूप उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिससे उपभोक्ताओं में रोष होने लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीतारा, विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत चार फीडर पगिया ,सीरवीट,सारंगा, इमलीपुर, आते हैं ।जिसके अंतर्गत लगभग 32 से 35 गांव की आपूर्ति की जाती है ।इस सब स्टेशन पर एस एस ओ सहित 12 लाइनमैन तैनात हैं। फिर भी उपभोक्ताओं को सरकार के मानक के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सप्लाई आते ही लो बोल्टेज की भारी समस्या हो जाती है ।कभी-कभी तो 12 घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे ग्रामीण एवं उपभोक्ताओं को पानी की भारी किल्लत हो जाती हैl जब12 घंटे आपूर्ति बाधित रहती हो केवल मात्र 6 घंटे ही आपूर्ति होती हो तो किसान एवं उपभोक्ता सहित ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो जाते हैं । उपभोक्ताओं सोनू पंडित, हीरा यादव, जब्बार खान, मुन्ना यादव, बनशनरायण मौर्य, रमाशंकर ,अमित मौर्य, दिनेश भारती,आदि ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानक के अनुरूप सभी फीडर से विद्युत आपूर्ति सही बोल्टेज के साथ प्रतिदिन बहाल करने की मांग की है।इस संदर्भ मे सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता अनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लाइन आते ही सभी किसान अपना समरसेबल और इलेक्ट्रिक मशीनो को चला देते है जिससे बोल्टेज लो हो जाता है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment