सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र । आज बुधवार को जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ सपा नेता जुबेर आलम के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी दुद्वी निखिल यादव को सौंपा। जिसमे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। जैसे प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से रोकने और शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार करना , किसानो को डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कनहर परियोजना के विस्थापितों को पैकेज देने और नहरों का निर्माण कराकर किसानो को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने , बकरींहवा से बीजपुर मार्ग की मरम्मत करने के साथ विण्ढमगंज दुद्धी मार्ग पर मलिया नदी के पुल की मरम्मत करने, और रामनगर दुद्धी मे रेलवे गेट पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग, विद्युत विभाग का निजीकरण रोकने ,132 केवी के सबस्टेशन का निर्माण करने, और विद्युत व्यवस्था मे सुधार करने की मांग,धारा-20 वन भूमि मे आदिवासियों को कब्जा से बेदखल न करने, और आदिवासियों की जमीन को बचाने के लिए गैर आदिवासियों को रजिस्ट्री करने से रोकने की मांग की गई है । इसके अलावा तहसील दुद्धी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों मे डॉक्टरों की कमी को दूर करने, और लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई है ।
जिला पंचायत सदस्यों ने रामलीला मंच पर घंटो धरना और हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया उसके बाद जुलूस के शक्ल मे तहसील परिसर पहुंचे जहां नारेबाजी किया और महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी निखिल यादव को सौंपा । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जनकधारी सिंह ,बुंदेल चौबे ,अब्दुल्ला अंसारी ग्राम प्रधान बघाडू , जगतनारायण ग्राम प्रधान दीघुल ,सुभाष ,फकरुद्दीन, सुरेंद्र गौड़ ग्राम प्रधान पिपरडीह,अभिनव जायसवाल, आशीष गुप्ता ,राजू शर्मा हरिहर यादव,उमाशंकर यादव,सुधीर गौड़ सहित काफी संख्या मे सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

