आवेदिका का मूल धनराशि 16288 रुपया चोपन पुलिस ने वापस कराया।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। सादर अवगत कराना है कि आवेदिका मुस्कान गुप्ता पुत्री कमलेश कुमार गुप्ता निवासी ओबरी मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र का दिनांक 12.07.2025 को 16288/- रुपये की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनांक- 23.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।

साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान, श्रींमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदया के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 16288/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 30.07.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. श्री विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र

*नोटः – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment