रामलीला मैदान बैरियर पर नागपंचमी के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। नागपंचमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान बैरियर पर विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने फीता काटकर किया। कुश्ती दंगल में नगरवासियों समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित हुए और पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठाया। शुभारंभ के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक खेलों के आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द बढ़ता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मुन्ना लाल गुप्ता ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि यह दंगल वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और आने वाले समय में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।कार्यक्रम में कई पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शक झूम उठे। पूरा माहौल जयकारों और तालियों से गूंजता रहा। इस मौके पर बाबूलाल केशरी, ओमप्रकाश, कमलेश अग्रहरि, अशोक गुप्ता, बिहारीलाल इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment