पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर सोमवार को सुबह 868.10 फीट पहुंच जाने के उपरांत एक फाटक गेट नंबर 7 को 5 फ़ीट तक 11 बजके 15 मिनट पर खोल गया ।
रिहन्द बाँध के गेटों से निस्तारित समस्त जल, ओबरा बाँध से होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिहंद बांध के अधिकारियों द्वारा डाउनस्ट्रीम में गाँव मे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया जा रहा है ।
रिहंद डैम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि 2 दसक में जुलाई में पहली बार डैम का फाटक खुला है ।
उन्होंने बताया कि फाटक से 4050क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है ।वही टरबाइन के माध्यम स 12240 कसेकपनी छोड़ा जा रहा है जिससे सो नदी में जल स्तर बढ़ने लगेगा और जिसका असर बिहार के पटना में दिखने को मिलता है ।
रिहंद डैम का एक फाटक खुला ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, July 28, 2025 8:09 AM
---Advertisement---

